Thursday, November 26, 2020

विराट के बयान के बाद BCCI ने कहा- पिता की बीमारी के कारण ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सके रोहित November 26, 2020 at 09:25PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बैट्समैन रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर साथ नहीं जाने को लेकर पहली बार बयान दिया। BCCI ने गुरुवार को कहा कि रोहित को अपने बीमार पिता से मिलना था। इसलिए IPL के बाद वे सीधे मुंबई लौट गए थे। इससे पहले कोहली ने कहा था कि रोहित टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया क्यों नहीं आए, इस बारे में टीम मैनेजमेंट को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

11 दिसंबर को रोहित का फिटनेस टेस्ट

BCCI ने कहा कि रोहित के पिता अब ठीक हैं। इस वजह से वे NCA पहुंचकर रिहैब कर रहे हैं। 11 दिसंबर को एक बार फिर उनका असेसमेंट और फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। इससे क्लियर हो पाएगा कि वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेल पाएंगे या नहीं। उनके टूर को लेकर फैसला 11 दिसंबर के असेसमेंट के बाद लिया जाएगा।

कोहली ने जताई थी नाराजगी

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को मीडिया से ऑनलाइन बातचीत की थी। जब उनसे रोहित शर्मा की चोट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी नाराजगी नहीं छिपाई। कोहली ने कहा कि रोहित की चोट के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इसकी वजह से उनकी उपलब्धता को लेकर मैनेजमेंट को इंतजार का खेल खेलना पड़ रहा है। यह अच्छा नहीं है।

सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग से पहले मिला था मेल

कोहली ने कहा था- सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग से पहले हमें एक मेल मिला था। इस मेल में बताया गया था कि रोहित चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मेल में उनके चोट की गंभीरता और उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया था।'

IPL फाइनल के बाद लगा कि रोहित ऑस्ट्रेलिया जाएंगे

कोहली ने कहा, 'उन्होंने IPL खेला और हमें लगा कि वे हमारे साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। मुझे ये बिलकुल नहीं पता कि रोहित हमारे साथ क्यों नहीं आए। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस मामले पर टीम मैनेजमेंट को भी जानकारी का अभाव है। हम फिलहाल इस मामले पर कोई पुख्ता जानकारी का वेट कर रहे हैं।'

कोच ने कहा था कि टेस्ट खेलना होगा मुश्किल

इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि अगर अगले 4-5 दिन में रोहित और ईशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में नहीं बैठते हैं, तो उनका टेस्ट में खेलना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा था कि हम किसी खिलाड़ी का लंबे समय तक रेस्ट कराना अफोर्ड नहीं कर सकते।

NCA में रिहैब कर रहे रोहित और ईशांत

फिलहाल रोहित और ईशांत नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA), बेंगलुरु में रिहैब से गुजर रहे हैं। उन्हें IPL 2020 के दौरान चोट लग गई थी। इसी वजह से रोहित को टीम इंडिया के वन-डे और टी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं, रोहित को टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। अभी भी वे फिटनेस से 3 हफ्ते दूर हैं। इसके बाद अगर वे ऑस्ट्रेलिया रवाना होते हैं, तो उन्हें 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन रहना होगा। जिससे उनके पहले 2 टेस्ट खेलने पर संशय बना हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BCCI ने कहा कि 11 दिसंबर को रोहित का फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद टूर को लेकर फैसला लिया जाएगा। -फाइल फोटो

No comments:

Post a Comment