Friday, August 21, 2020

IPL 2020: यूएई के लिए रवाना हुई धोनी ऐंड कंपनी August 20, 2020 at 10:38PM

चेन्नै इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के लिए चेन्नै सुपर किंग्स की टीम यूएई के लिए रवाना हो गई है। शुक्रवार को फ्रैंचाइजी के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में कप्तान , उपकप्तान सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी नजर आ रहे हैं। टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही है। चेन्नै सुपर किंग्स (CSK Camp at Chennai) इकलौती फ्रैंचाइजी रही जिसने भारत में कैंप लगाया। टीम ने 15 से 20 अगस्त तक चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैंप लगाया। इससे पहले, गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें यूएई के लिए पहुंच गईं। इन टीमों ने भी टि्वटर पर इसकी जानकारी दी। धोनी-रैना पर निगाहें महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने 15 अगस्त को कैंप के पहले ही दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इन दोनों खिलाड़ियों पर इस आईपीएल के दौरान खास निगाहें होंगी। फ्रैंचाइजी के साथ धोनी के भविष्य पर पहले ही यह साफ किया जा चुका है कि कप्तान जब तक चाहें खेल सकते हैं। फ्रैंचाइजी के सीईओ ने कहा था कि वह धोनी को 2022 के सीजन में भी चेन्नै के लिए खेलते देखना चाहते हैं। वहीं, 33 वर्षीय सुरेश रैना, जो टीम के उपकप्तान हैं, भी चेन्नै के लिए पहले सीजन से दमदार खेल दिखाया है। 19 सितंबर से होगी शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। ये मुकाबले तीन शहरों- दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। चेन्नै ने अपने बेस दुबई में बनाया है।

No comments:

Post a Comment