Friday, June 12, 2020

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र बना मसीहा, वॉर्नर भी फैन June 12, 2020 at 05:17PM

किलर महामारी कोरोना वायरस के खौफ काल में एक भारतीय स्टूडेंट ने ऑस्ट्रेलिया में लोगों को मदद पहुंचाकर मिसाल कायम की है। इस महामारी के प्रकोप के दौरान लोगों के बीच मसीहा बने बेंगलुरु के श्रेयस श्रेष्ठ के मुरीद ऑस्ट्रेलिया दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) तक हो गए हैं। इस क्रिकेटर ने श्रेयस को नेक काम के लिए शुक्रिया कहा है। बता दें कि श्रेयस श्रेष्ठ क्वींसलैंड विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स कर रहे हैं।

कोरोना वायरस महामारी के दौरान श्रेयस उस कार्यक्रम का हिस्सा बने, जो जरूरतमंद छात्रों तक खाना पहुंचा रहा था। ऑस्ट्रेलियन ट्रेड ऐंड इंवेस्टमेंट कमीशन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वार्नर ने कहा, ‘नमस्ते। मैं यहां कोविड-19 के दौरान श्रेयस श्रेष्ठ के निस्वार्थ काम के लिए उन्हें शुक्रिया करता हूं। श्रेयस यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स कर रहे हैं। वह विश्वविद्यालय के आउटरीच कार्यक्रम का एक हिस्सा हैं, जो अभी जरूरतमंद छात्रों को भोजन के पैकेट तैयार करने और वितरित करने का काम कर रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि आपकी मां, पिताजी और पूरे भारत को आप पर गर्व है। अच्छे काम करते रहो, क्योंकि हम सब एक साथ हैं।’ इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने एक भारतीय नर्स शेरॉन वर्गीस की जमकर तारीफ की थी। यूनिवर्सिटी ऑफ वॉलोंगोंग में शेरॉन वर्गीस ने लॉकडाउन के दौरान निस्वार्थ सेवा की अद्भुत मिसाल पेश की।

गिलक्रिस्ट ने शेरॉन की सराहना की है और साथ ही उनका आभार भी जताया है। ऑस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट कमीशन द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘शेरॉन मैं तुम्हें तुम्हारी निस्वार्थ सेवा के लिए बधाई देना चाहता हूं। पूरा ऑस्ट्रेलिया, पूरा भारत और सबसे महत्वपूर्ण तुम्हारा परिवार तुम पर गर्व करेगा। बधाई और इसी तरह काम करती रहो। हम सब तुम्हारे साथ हैं।’

Adam Gilchrist gives a shout out to Sharon Vergese a nurse from @UOW who has been working as an #agedcare worker during #COVID-19. https://t.co/NfT0Q7G6P8

To discover more stories like this follow #InAusTogether #InThisTogether. #studyaustralia @gilly381 @AusHCIndia @dfat
— Austrade India (@AustradeIndia) June 2, 2020

#Australia values Indian students contribution during #COVID19 to help the community in Australia.
Here's a video from @davidwarner31 thanking Shreyas for the work he has done during the pandemic.https://t.co/PsnbouDPGx#InThisTogether #InAusTogether @AusHCIndia 🇦🇺 & 🇮🇳
— Austrade India (@AustradeIndia) June 4, 2020

No comments:

Post a Comment