Thursday, April 16, 2020

बबीता का जमाती पर विवादित बयान, सपॉर्ट में पूनिया April 16, 2020 at 05:55PM

नई दिल्लीदेश में कोरोना वायरस महामारी के कारण जनजीवन पर बड़ा असर पड़ा है। चीन से फैले इस घातक वायरस से बचाव के तौर पर देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच देश की स्टार रेसलर ने जमातियों को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित लिखा तो वह ट्रोल हो गईं। कोरोना वायरस महामारी से देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार पहुंच गई है। तो दूसरी तरफ लोगों से इसे लेकर विवादित बयान नहीं देने की सलाह भी दी जा रही है। देखें, अर्जुन अवॉर्डी बबीता ने लिखा, 'कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है। जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है।' ऐसा लिखने के बाद कई लोगों ने इस पर विरोध जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा, 'आपको एक मुस्लिम ने फिल्म बनाकर मशहूर कर दिया। इस देश में क्रिकेट छोड़ अन्य खिलाड़ी कई साल बाद गोलगप्पे बेचते नजर आए हैं।' 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बबीता हाल में बीजेपी में शामिल हो गई थीं। इसके बाद उनके सपॉर्ट में भारतीय रेसलर भी उतर आए। बजरंग ने लिखा, 'मिल्खा सिंह, मेरी कोम, पान सिंह तोमर, गीता और बबीता फोगाट, इन पर फिल्म इसलिए बनी क्योंकि वे इस योग्य थे। सरकार खिलाड़ी की आर्थिक स्थिति को सुधार रही है। खिलाड़ी देश के लिए संघर्ष कर रहे है, ओर आप क्या कर रहे हो।' इससे पहले भी बबीता ने निजामुद्दीन मरकज की घटना को लेकर विवादित ट्वीट किया था। बाद में विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।

No comments:

Post a Comment