Monday, March 23, 2020

ओलिंपिक रद्द हों, जापान सोच भी नहीं सकता March 23, 2020 at 04:53PM

रूपेश रंजन, नई दिल्लीकोविड-19 के चलते खेल के कई बड़े आयोजन रद्द या स्थगित हो चुके हैं। हर बीतते दिन के साथ सवाल गहराता जा रहा है कि क्या तोक्यो का आयोजन अपनी तय तारीखों पर हो पाएगा? कनाडा ने ओलिंपिक्स से नाम वापस ले लिया है। इसके अलावा और भी कई खेल महासंघ मांग कर रहे हैं कि इन खेलों को टाला जाए। अगर ओलिंपिक्स टले तो नई विंडो मिलना मुश्किल को अब लगने लगा है कि ये खेल जुलाई में शुरू होना मुश्किल हैं। मगर, बड़ा सवाल है कि अगर ओलिंपिक्स टलते हैं तो इनको आगे कोई ऐसा विंडो मिल पाएगा, जिस पर दुनिया के खेल महासंघों को आपत्ति ना हो। फिलहाल तो जापान और अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक्स कमिटी (IOC), दोनों यही चाहेंगे कि खेल समय पर हों। ओलिंपिक्स टलें, जापान सोच भी नहीं सकता अगर ऐसा नहीं होता तो कम से कम बाद की कोई तारीख तय हो जाए। क्योंकि जापान सपने में भी ओलिंपिक्स रद्द होने की बात सोच भी नहीं सकता। जापान की इकॉनमी पहले ही हिल चुकी है और एक अनुमान के मुताबिक साल के तीसरे क्वॉर्टर में इस देश की जीडीपी माइनस में जा सकती है। अरबों का होगा नुकसानइन खेलों के रद्द होने से जापान की ऑर्गेनाइजिंग कमिटी को 603 बिलियन जापानी येन का नुकसान उठाना पड़ेगा। भारतीय रुपये में यह राशि 416 अरब रुपये के करीब होगी। भारत के ताजा खेल बजट से नुकसान का यह आंकड़ा 388 अरब रुपये ज्यादा है। भारत सरकार ने इस बार 28 अरब 26 करोड़ का खेल बजट जारी किया था। ओलिंपिक्स पर जापान ने किया है ₹411 अरब का निवेश वहीं जापान की राजधानी तोक्यो और ओलिंपिक्स का मुख्य आयोजन स्थल तोक्यो को 597 बिलियन जापानी येन (करीब 411 अरब रुपये) का नुकसान होगा, जो उसने इवेंट्स के आयोजन पर इंवेस्ट किए हैं। जहां तक जापान को बिजनेस में घाटे की बात है तो यह आंकड़ा 348 बिलियन जापानी येन (करीब 240 अरब रुपये) तक पहुंच सकता है। इन आंकड़ों पर गौर करने के बाद हर कोई समझ सकता है कि जापान के लिए ओलिंपिक्स खेलों को स्थगित करने या रद्द करने के फैसले पर पहुंच पाना कितना मुश्किल है। 11 हजार ऐथलीटों पर भी असर तोक्यो के रद्द होने से पहला और सीधा असर उन 11 हजार ऐथलीटों पर भी पड़ेगा जो कई सालों से कड़ी मेहनत कर रहे है, ताकि वे अपने देश के लिए मेडल जीत सकें। इसी तरह पैरालिंपिक्स में भाग लेने जा रहे 4400 पैरा-ऐथलीट भी इससे प्रभावित होंगे।

No comments:

Post a Comment