Friday, December 13, 2019

पहली बार दोपहर में नीलामी; 19 दिसंबर को 12 देशों के 332 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, इनमें सबसे ज्यादा 186 भारतीय December 12, 2019 at 10:28PM

खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2020 आईपीएल के लिए होने वाले नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी। 19 दिसंबर को कोलकाता में दोपहर 3:30 बजे से नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी। आईपीएल में पहली बार नीलामी सुबह की जगह दोपहर को होगी। ऐसा टीवी के प्राइम टाइम स्लॉट को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नीलामी के लिए रजिस्टर्ड 997 में से 332 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है।

इस लिस्ट में भारत के 186 खिलाड़ी हैं। 143 विदेशी और 3 आईसीसी के एसोसिएट सदस्य के खिलाड़ी हैं। पहली बार अमेरिका और स्कॉटलैंड के खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे। अमेरिका के अली खान और स्कॉटलैंड के जॉर्ज मुंसी पर फ्रैंचाइजी बोली लगा सकते हैं।

1 करोड़ के बेस प्राइस में पीयूष, यूसुफ और उनादकट शामिल
2 करोड़ के टॉप बेस प्राइस में कोई भी भारतीय नहीं है। वहीं, 1.5 करोड़ के बेस प्राइस में रॉबिन उथप्पा इकलौते भारतीय हैं। 1 करोड़ की लिस्ट में पीयूष चावला, यूसुफ पठान और जयदेव उनादकट शामिल हैं। उनादकट पिछले सीजन में 8.4 करोड़ में बिके थे, तब उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ था।

नीलामी में 134 कैप्ड खिलाड़ियों की बोली लगेगी

बेस प्राइस (रुपए में) कुल खिलाड़ी भारतीय विदेशी
2 करोड़ 7 00 7
1.5 करोड़ 10 1 9
1 करोड़ 23 3 20
75 लाख 16 00 16
50 लाख 78 9 69

नीलामी में 198 अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल

बेस प्राइस (रुपए में) कुल खिलाड़ी भारतीय विदेशी
40 लाख 7 1 6
30 लाख 8 5 3
20 लाख 183 167 16


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL Auction 2020: IPL 2020 Player Auctions; 186 Indian players, 143 overseas players to go under the hammer

No comments:

Post a Comment