Saturday, March 12, 2022

देखें वीडियो: लसिथ एमबुलदेनिया की पहली ही गेंद खेलते ही चूक गए रोहित शर्मा, निराश होकर लौटे पविलियन March 11, 2022 at 11:57PM

बेंगलुरु: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तो उसे इस तरह की शुरुआत की उम्मीद नहीं रही होगी। पहले एक घंटे में ही मयंक अग्रवाल और कप्तान हो चुके थे। अग्रवाल जहां रन आउट हुए वहीं रोहित शर्मा को बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ एमबुलदेनिया ने अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। रोहित शर्मा का विकेट बहुत बड़ा था। और श्रीलंका भी इसे समझता था। यह पारी का 10वां ओवर चल रहा था। रोहित शर्मा पहली बार लसिथ एमबुलदेनिया की गेंद खेल रहे थे। और यही उनके लिए आखिरी साबित हुई। गेद में थोड़ी सी फ्लाइट थी और रोहित ने कदम आगे निकाल कर उसे डिफेंस करने की कोशिश की। रोहित ने डिफेंस करते हुए मूल बात का ध्यान नहीं रखा। उनके हाथ हल्के नहीं थे। थोड़े से हार्ड हैंड से गए। गेंद ने रोहित के बल्ले का बाहरी किनारा लिया। धनजंय डि सिल्वा ने गली में आराम से एक अच्छा कैच लपका। विकेट पहले दिन से ही स्पिनर्स को मदद पहुंचा रही है। और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाएगा बल्लेबाजी करना मुश्किल होता जाएगा। भारत को पहले ही सेशन में दो बड़े झटके लग चुके हैं। दोनों सलामी बल्लेबाज पविलियन लौट चुके हैं। रोहित अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 25 गेंद की अपनी पारी में एक चौका और एक छक्के की मदद से 15 रन की पारी खेली। इससे पहले मयंक अग्रवाल अजीब तरीके से रन आउट होकर पविलियन लौटे। अग्रवाल के खिलाफ LBW की अपील हुई लेकिन अंपायर ने उसे नॉट आउट करार दिया। इसके बाद वह रन के लिए दौड़ पड़े लेकिन उसी प्रयास में रन आउट हो गए।

No comments:

Post a Comment