Thursday, February 18, 2021

IPL ऑक्शन: शाहरुख खान पर लगी 26 गुना कीमत, प्रीति जिंटी की पंजाब ने खरीदा February 18, 2021 at 02:57AM

चेन्नैइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नै में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में किंग्स पंजाब ने तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान के लिए 5.25 करोड़ रुपये अदा किए। शाहरुख खान का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तथा दिल्ली कैपिटल्स के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लग गई। दिल्ली कैपिटल्स ने उनके लिए एक करोड़ रुपये तक की बोली लगाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स दो करोड़ रुपये तक पहुंच गया। लेकिन बैंगलोर ने जैसे ही 20 लाख रुपये बढ़ाए, तभी किंग्स पंजाब ने भी 2.40 करोड़ रुपये की बोली लगा दी। इसके बाद बैंगलोर तीन करोड़ रुपये तक पहुंच गया। शाहरुख के लिए कीमत बढ़ती गई और पंजाब उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए चार करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पढ़ें- पंजाब किंग्स ने इसके बाद 5.25 करोड़ रुपये की तगड़ी बोली लगाई और उन्हें खरीद लिया। बल्लेबाज सचिन बेबी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बेस प्राइस पर खरीद लिया। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उनके अलावा रजत पाटिदार को भी बैंगलोर ने इतने ही मूल्य में खरीदा। रिपल पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा। पढ़ें- उनसे पहले, भारतीय बल्लेबाज हिमांशु राणा 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर भी अनसोल्ड रहे। वहीं, गौतम राहुल सिंह, हिम्मत सिंह और विष्णु सोलंकी, अतीत सेठ, भी अनसोल्ड रहे।

No comments:

Post a Comment