Tuesday, August 3, 2021

PV Sindhu Warm Reception: पीवी सिंधु का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत, बोलीं- मेरे लिए रोमांचक दिन August 03, 2021 at 02:28AM

नई दिल्लीओलिंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु का मंगलवार को तोक्यो खेलों में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के बाद देश लौटने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधु ने पांच साल पहले रियो ओलिंपिक में रजत पदक हासिल किया था। तोक्यो से जब वह यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर पहुंची तो हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। वह बाहर निकलते सुरक्षाकर्मियों से घिरी हुई थी और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया था। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव अजय सिंघानिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारियों ने इस स्टार भारतीय शटलर का स्वागत किया। सिंधु और उनके कोरियाई कोच पार्क ताए-संग को भी सिंघानिया ने हवाई अड्डे पर सम्मानित किया। सिंधु ने कहा, ‘मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं, निश्चित रूप से सभी ने मुझे बधाई दी है। मुझे समर्थन और प्रोत्साहित करने के लिए मैं बीएआई और सभी के प्रति आभार प्रकट करती हूं। यह एक रोमांचक दिन और खुशी का क्षण है।’ रविवार को कांस्य पदक जीतकर सिंधु दो ओलिंपिक पदक जीतने वाली देश की दूसरी भारतीय और पहली महिला खिलाड़ी बनी थी। हैदराबाद की इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में चीन की ही बिंग जिओ को हराया था।

No comments:

Post a Comment