Wednesday, August 4, 2021

रवि दहिया 2-9 से चल रहे थे पीछे, आखिरी 1 मिनट में यूं पलटी बाजी, अब गोल्ड पर लगेगा दांव August 04, 2021 at 03:23AM

तोक्योदिलेर भारतीय पहलवान रवि दहिया ने तोक्यो ओलिंपिक के फाइनल में प्रवेश करते ही गोल्ड मेडल की ओर कदम बढ़ा दिया है। चौथी वरीयता प्राप्त दहिया 57 किग्रा फ्रीस्टाइल सेमीफाइनल में एक समय 2-9 से पीछे थे, लेकिन आखिरी के एक मिनट में विपक्षी पहलवान कजाखस्तान के नूरइस्लाम सानायेव पर न केवल जबरदस्त पकड़ बनाई, बल्कि जमीन पर पटकनी देकर मुकाबला जीत लिया। दरअसल, उन्होंने विपक्षी के दोनों पैरों को फांस बनाकर जकड़ लिया था, जिससे सानायेव छूट ही नहीं पाए। दहिया ने इससे पहले दोनों मुकाबले तकनीकी दक्षता के आधार पर जीते थे। इस मुकाबले के पहले दौर के बाद दहिया के पास 2-1 की बढ़त थी लेकिन सानायेव ने उनके बाएं पैर पर हमला बोलकर तीन बार उन्हें पलटने पर मजबूर करते हुए छह अंक ले लिए। ऐसा लग रहा था कि दहिया हार की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन संयम नहीं खोते हुए उन्होंने एक मिनट में बाजी पलट दी। रवि दहिया ने ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने वाले सुशील कुमार के बाद दूसरे भारतीय पहलवान भी बने। इससे पहले सुशील कुमार ने 2012 लंदन ओलिंपिक में फाइनल में जगह बनाकर रजत पदक जीता था। रवि दहिया अगर गोल्ड मेडल जीतते हैं तो भारत की ओर से ओलिंपिक मे ऐसा करने वाले पहले पहलवान होंगे। दमदार जीत के साथ सोशल मीडिया पर छाए रवि की दमदार जीत की हुंकार सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। इस स्टार पहलवान की ट्विटर पर लोग खूब तारीफ हो रही है। खासतौर उन्होंने जिस अंदाज मेंं वापसी की वह काबिलेतारीफ है। लोग उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाए हुए हैं। कुश्ती में अब तक मिले मेडलकेडी जाधव भारत को कुश्ती में पदक दिलाने वाले पहले पहलवान थे जिन्होंने 1952 के हेलसिंकी ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। उसके बाद सुशील ने बीजिंग में कांस्य और लंदन में रजत पदक हासिल किया। सुशील ओलिंपिक में दो व्यक्तिगत स्पर्धा के पदक जीतने वाले अकेले भारतीय थे लेकिन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कांस्य जीतकर बराबरी की। लंदन ओलिंपिक में योगेश्वर दत्त ने भी कांस्य पदक जीता था। वहीं साक्षी मलिक ने रियो ओलिंपिक 2016 में कांस्य पदक हासिल किया था।

No comments:

Post a Comment