Friday, July 30, 2021

ओलिंपिक गोल्ड जीतने पर पंजाबी हॉकी प्लेयर्स को मिलंगे इतने रुपये, खेल मंत्री ने किया ऐलान July 30, 2021 at 03:12AM

चंडीगढ़पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की कि तोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा ले रहे राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने की स्थिति में 2.25 - 2.25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले घोषणा की गई थी अगर टीम स्वर्ण पदक जीतती है तो टीम को 2.25 करोड़ दिए जाएंगे। सोढ़ी ने आधिकारिक बयान में कहा कि पंजाब के कुल 20 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम के लिए तोक्यो ओलिंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। पुरुष टीम ने पांच में से चार लीग मैच जीतकर तोक्यो में क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचकर पदक जीतने की उम्मीद जगा दी है।

No comments:

Post a Comment