Friday, July 30, 2021

तोक्यो ओलिंपिक में 31 जुलाई का कार्यक्रम, जानें भारतीय ऐथलीट कब किस खेल में लेंगे हिस्सा July 30, 2021 at 04:32AM

तोक्योतोक्यो ओंलिपिक में शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद खास है। गोल्ड मेडल की दावेदार पीवी सिंधु अपने सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगी तो अतनु दास अपना सफर आगे बढ़ाने उतरेंगे। तोक्यो ओलिंपिक में भारत का शनिवार का कार्यक्रम इस प्रकार है... तीरंदाजी
  • अतनु दास बनाम ताकाहारू फुरुकावा (जापान), क्वॉर्टर फाइनल, सुबह 7.18 बजे।
ऐथलेटिक्स
  • महिला चक्का फेंक, सीमा पूनिया, क्वॉलिफिकेशन ग्रुप ए, सुबह छह बजे से
  • महिला चक्का फेंक, कमलप्रीत कौर, क्वॉलिफिकेशन ग्रुप बी, सुबह 7.25 बजे से
  • पुरुष लंबी कूद, सिरिशंकर क्वॉलिफिकेशन ग्रुप बी, दोपहर 3:40 बजे
बैडमिंटन
  • महिला एकल सेमीफाइनल पीवी सिंधु बनाम ताइ जू यिंग (चीनी ताइपे), दोपहर 3:20 बजे।
मुक्केबाजी
  • अमित पंघाल बनाम युबेर्जेन रिवास (कोलंबिया) 52 किग्रा पुरुष प्री-क्वॉर्टर फाइनल, सुबह 7:30 बजे
  • पूजा रानी बनाम ली कियान (चीन) 75 किग्रा महिला प्री-क्वॉर्टर फाइनल, दोपहर 3:36 बजे
गोल्फ
  • अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने, पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले , सुबह 4:15 बजे से
हॉकी
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला पूल ए मैच, सुबह 8:45 बजे
सेलिंग (पाल नौकायन)
  • केसी गणपति और वरुण ठक्कर , पुरुषों की स्किफ में रेस 10, 11 एवं 12। सुबह 8:35 बजे से
निशानेबाजी
  • अंजुम मौद्गिल और तेजस्वी सावंत, महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वॉलिफिकेशन, सुबह 8:30 बजे

No comments:

Post a Comment