Saturday, June 5, 2021

हरभजन सिंह ने दिखाया कुकिंग में हूनर, फैंस को सिखाया कैसे बनाते हैं छोले June 05, 2021 at 06:20AM

नई दिल्लीफैंस के बीच हरभजन सिंह को टर्बनेटर कहा जाता है। इसके पीछे उनकी घूमती गेंदें सबसे बड़ी वजह हैं। इस दिग्गज स्पिनर का क्रिकेट मैदान पर तो खूब जलवा देखा होगा आपने, लेकिन आज उन्होंने किचन में कमाल किया। भज्जी ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुकिंग करते दिख रहे हैं। उन्होंने नॉर्थ इंडिया का मशहूर डिश 'छोले' बनाए। क्रिकेटर ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कुछ लोगों ने तो खाने की चाहत भी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि हरभजन सिंह इस आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन पिछले सीजन में नहीं खेलने का फैसला लिया था। जिसके बाद फ्रैंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

No comments:

Post a Comment