Friday, April 9, 2021

'ब्लॉकबस्टर' मैच में पोलार्ड लगाएंगे 'छक्कों' की डबल सेंचुरी, विराट के क्लब में होगी एंट्री April 09, 2021 at 01:34AM

नई दिल्ली दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL 2021) के 14वें एडिशन के शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। लीग की शुरुआत मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore) के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले से होगी। मुंबई और बैंगलोर में स्टार खिलाड़ियों की भरमार दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली आरसीबी में जहां खुद कप्तान कोहली (Virat Kohli) और एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) सहित ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) जैसे खिलाड़ी हैं वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली टीम में रोहित के अलावा हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारे हैं। पोलार्ड पर रहेगी नजर मुंबई और आरसीबी मुकाबले में सबकी नजरें कैरेबियाई बल्लेबाज कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) पर होगी जो 2 छक्के जड़ते ही क्रिस गेल (Chris Gayle), डि विलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), रोहित और कोहली के क्लब में शामिल हो जाएंगे। पोलार्ड ने अब तक 164 आईपीएल मैचों में कुल 198 छक्के लगाए हैं। 33 वर्षीया पोलार्ड आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने से सिर्फ 2 सिक्स दूर हैं। यदि पोलार्ड आज के मैच में 2 छक्के लगा देते हैं तो वह आईपीएल में 200 या इससे अधिक छक्के जड़ने वाले ओवरऑल छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। गेल के नाम आईपीएल में 349 जबकि डिविलियर्स के नाम 235 छक्के दर्ज हैं। चेन्नै के कप्तान धोनी ने 216, रोहित ने 213 और कोहली ने 201 छक्के लगाए हैं। आईपीएल 2020 सीजन के में पोलार्ड ने 16 मैचों में कुल 22 छक्के लगाए थे। इस विंडीज ऑलराउंडर ने कुल 268 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 54 से अधिक का रहा था। ऑलराउंडर पोलार्ड बना सकते हैं ये रेकॉर्ड आईपीएल 2021 में पोलार्ड कई रेकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस टी20 लीग में पोलार्ड 200 चौकों से सिर्फ चार चौके दूर हैं। यदि पोलार्ड आईपीएल में 7 विकेट और हासिल कर लेते हैं तो उनके टी20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही पोलार्ड टी20 क्रिकेट में 300 प्लस विकेट और 5000 प्लस रन बनाने वाले ओवरऑल चौथे ऑलराउंडर बन जाएंगे। इससे पहले ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन और आंद्रे रसेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 10 कैच लपकते ही पोलार्ड के आईपीएल में 100 कैच हो जाएंगे वहीं 25 चौके जड़ते ही ओवरऑल टी20 क्रिकेट में उनके 700 चौके भी पूरे हो जाएंगे।

No comments:

Post a Comment