Friday, March 26, 2021

निशानेबाजी विश्व कप: भारत के संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में मिश्रित टीम गोल्ड मेडल जीता March 25, 2021 at 07:19PM

नई दिल्लीभारत के अनुभवी निशानेबाजों संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31-29 से हराया। यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक था। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रेशर को 31-15 से मात दी। राजपूत और सावंत एक समय 1-3 से पीछे थे लेकिन फिर 5-3 से बढ़त बना ली। इसके बाद भी विरोधी टीम ने वापसी का प्रयास किया लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। क्वॉलिफिकेशन में राजपूत और सावंत 588 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे। दोनों ने 294 अंक बनाए। तोमर और चौहान 580 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक का मुकाबला खेला।

No comments:

Post a Comment