Monday, February 8, 2021

अब अमेरिका में टीवी पर चला किसान आंदोलन का ऐड, बताया- इतिहास का सबसे बड़ा प्रदर्शन February 08, 2021 at 04:07AM

नई दिल्लीकृषि कानूनों को लेकर कुछ विदेशी हस्तियों के ट्वीट के बाद अब अमेरिका की फुटबॉल लीग के दौरान किसान आंदोलन का एक ऐड भी दिखाया गया है। दावा किया गया है कि अमेरिका में फुटबॉल सुपर बाउल लीग के दौरान ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसे लेकर पॉप स्टार रिहाना, पर्यावरण को लेकर काम करने वालीं ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, पोर्न स्टार मिया खलीफा समेत कई विदेशी हस्तियों ने ट्वीट किए थे। पढ़ें, अब सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो क्लिप को लेकर दावा किया गया है कि यह ऐड अमेरिका में चलाया गया। 40 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में भारत से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए अपील की जा रही है। इतना ही नहीं, इस वीडियो ऐड में मार्टिन लूथर किंग जूनियर का एक कथन भी दिखाया गया है। इस ऐड को ट्विटर पर कुछ वेरिफाइड अकाउंट्स की ओर से भी शेयर किया गया है। सिमरनजीत सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा, 'किसान आंदोलन पर सुपर बाउल का ऐड। अगर आपने इसे अभी तक नहीं सुना तो यह समय है। यह अन्याय है और हमें प्रभावित करता है।' कनाडाई सिंगर जेजी बी ने भी इस ऐड को शेयर किया है। ऐड में किसान आंदोलन को इतिहास का सबसे बड़ा प्रदर्शन बताया गया है। इसमें दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की कुछ तस्वीरें भी लगाई गई हैं। किसान आंदोलन से जुड़ी तस्वीरें लगाते हुए इस ऐड में दावा किया गया है कि अब तक 160 से ज्यादा किसान प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है, दिल्ली बॉर्डर पर इंटरनेट बंद किया गया है। इससे पहले जब विदेशी हस्तियों ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था, तो विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इसे भारत का आंतरिक मामला बताया था।

No comments:

Post a Comment