Saturday, January 16, 2021

India vs Australia: जोश हेजलवुड की करिश्माई गेंद पर आउट हुए चेतेश्वर पुजारा January 16, 2021 at 03:10PM

ब्रिसबेन के तीसरे दिन भारत को अपने अनुभवी बल्लेबाजों और अजिंक्य रहाणे से बड़ी साझेदारी की आस थी। दोनों ने मिलकर सधी हुई शुरुआत भी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को शुरुआती सफलता हासिल नहीं करने दी। दोनों ने मिलकर कल के स्कोर 2 विकेट पर 62 रन से आगे खेलना शुरू किया और स्कोर को 100 के पार तक ले गए। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज लगातार सही लाइन और लेंथ पर गेंद फेंकते रहे और भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखी। ऑस्ट्रेलिया को इसका फायदा मिला जब ने पुजारा को आउट कर भारतीय टीम को तीसरा झटका दिया। हेजलवुड ने बनाया पुजारा को शिकार हेजलवुड की गेंद पर ऑफ स्टंप के करीब थी और टप्पा लगकर सीधी हो गई। गेंद ने बल्ले का हल्का सा किनारा लिया और विकेट के पीछे टिम पेन ने कोई गलती नहीं की। पुजारा 94 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए उनके और अजिंक्य रहाणे के बीच 45 रन की साझेदारी हुई। टेस्ट क्रिकेट में यह छठा मौका था जब हेजलवुड ने पुजारा को अपना शिकार बनाया। पुजारा को सबसे ज्यादा बार नाथन लायन ने (10 बार) शिकार बनाया है। सीरीज में कई बार फंसे पुजारा सीरीज में इस तरह की गेंद पर काफी परेशान हुए हैं। गेंद ऑफ स्टंप से ऐंगल के साथ अंदर आती है और फिर सीधी लाइन पकड़ती है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इस तरह की गेंद पर पुजारा को कई बार आउट किया है। वहीं हेजलवुड की बात करें तो उन्होंने छठी बार चेतेश्वर पुजारा को अपना शिकार बनाया है। एशिया के बाहर रहाणे-पुजारा की साझेदारी यूं तो रहाणे और पुजारा दोनों भारतीय बल्लेबाजी का अहम हिस्सा हैं। दोनों तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज हैं। लेकिन एशिया के बाहर इनकी साझेदारी रंग नहीं लाई है। दोनों ने 18 पारियों में 25.22 के औसत से ही रन बनाए हैं। केवल एक बार ही इन दोनों ने मिलकर 50 से ज्यादा रन जोड़े हैं। भारत के पिछले दौरे (2018/19) में ऐडिलेड में इनके बीच 87 रन की साझेदारी हुई थी। वहीं अगर एशिया की बात करें तो इस जोड़ी ने चार शतकीय साझेदारियों के साथ 65.42 के औसत से रन बनाए हैं।

No comments:

Post a Comment