Wednesday, January 6, 2021

BCCI प्रेजिडेंट सौरभ गांगुली अस्पताल से डिस्चार्ज, दिल का दौरा पड़ने के बाद हुई थी एंजियोप्लास्टी January 06, 2021 at 07:29PM

कोलकाता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गांगुली के हृदय में तीन ब्लॉक थे जिन्हें हटाने के लिए एंजियोप्लास्टी की गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गांगुली ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'मैं इलाज के लिए डॉक्टरों का धन्यवाद देता हूं। मैं पूरी तरह ठीक हूं।' अधिकारी ने बताया कि गांगुली को बुधवार को ही अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी लेकिन उन्होंने एक दिन और यहां रहने की इच्छा जताई। वुडलैंड अस्पताल की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ डॉ.रूपाली बसु ने बताया था, ‘गांगुली पूरी तरह से ठीक हैं। वह ठीक से सो रहे हैं और खाना खा रहे हैं। वह एक दिन और अस्पताल में रहना चाहते हैं। इसलिए अब वह कल घर जाएंगे। यह उनका निजी फैसला है।’ गांगुली को बीते शनिवार को दिल का मामूली दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें कोलकाता के ही वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

No comments:

Post a Comment