Saturday, November 14, 2020

युवराज ने सानिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'मिर्ची मॉमी' November 14, 2020 at 08:25PM

नई दिल्ली भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी आज यानी 15 नवंबर 2020 को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और दोस्तों ने विश किया। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने भी सानिया को बर्थडे विश किया। युवराज ने सानिया के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे मिर्ची मॉमी। उम्मीद है कि आपका आने वाला साल शानदार रहे। हमेशा के लिए ढेर सारा प्यार।' मशहूर फिल्म डायरेक्टर-प्रड्यूसर फराह खान ने भी सानिया को बर्थडे विश किया। उन्होंने सानिया के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। सानिया ने 2010 में शोएब मलिक से शादी की थी और उनके एक बेटा है। डबल्स में दुनिया की पूर्व नंबर-1 सानिया मिर्जा का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन वह बाद में हैदराबाद रहने लगीं।

No comments:

Post a Comment