Friday, October 23, 2020

IPL: हार के बाद भी धोनी ने पंड्या बंधुओं को दिया स्पेशल गिफ्ट October 23, 2020 at 07:45PM

शारजाह शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने चेन्नै सुपर किंग्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। आईपीएल के इतिहास में पहली बार चेन्नै की टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद मुंबई इंडियंस के पंड्या बंधुओं- हार्दिक और क्रुणाल- को चेन्नै के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ओर से एक स्पेशल गिफ्ट मिला। आईपीएल 2020 के प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए चेन्नै सुपर किंग्स को यह मुकाबला जीतना बहुत जरूरी थी। लेकिन टीम को शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर बहुत ही करारी हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस हार के बाद भी धोनी विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से बहुत प्यार से मिले। दरअसल, धोनी ने पंड्या बंधुओं को अपनी मैच शर्ट भी गिफ्ट की। भले ही धोनी और उनकी टीम के लिए आईपीएल का यह साल बहुत अच्छा न रहा हो लेकिन धोनी के लिए लोगों के दिल में बहुत प्यार और सम्मान है। मुंबई के खिलाफ मुकाबले में चेन्नै की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 114 रन ही बना सकी। धोनी ने इस मैच में 16 गेंद पर 16 रन बनाए। और वह राहुल चाहर का शिकार बने। मुंबई ने सिर्फ 12.2 ओवर में यह मुकाबला बिना कोई विकेट खोए जीत लिया।

No comments:

Post a Comment