Friday, September 25, 2020

बस 2 छक्के.. फिर धोनी हो जाएंगे इस खास लिस्ट में शामिल September 25, 2020 at 01:21AM

दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में धोनी के पास टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा और सुरेश रैना के साथ एक खास लिस्ट में शामिल होने का मौका होगा।

तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 7वां मैच आज यानी शुक्रवार को खेला जाना है। इस मैच में सभी की नजरें सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर होंगी जो एक खास उपलब्धि हासिल करने से मात्र 2 सिक्स दूर हैं।

बस 2 छक्के और.. फिर महेंद्र सिंह धोनी हो जाएंगे इस खास लिस्ट में शामिल

दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में धोनी के पास टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा और सुरेश रैना के साथ एक खास लिस्ट में शामिल होने का मौका होगा।

टी20 में 300 छक्के जड़ने से मात्र 2 कदम दूर धोनी
टी20 में 300 छक्के जड़ने से मात्र 2 कदम दूर धोनी

धोनी यदि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में दो छक्के लगाते हैं, तो टी20 क्रिकेट में उनके नाम 300 छक्के हो जाएंगे। भारत की ओर से वह ऐसा करने वाले महज तीसरे बल्लेबाज होंगे।

रोहित और रैना पहले ही लिस्ट में शामिल
रोहित और रैना पहले ही लिस्ट में शामिल

यदि वह 300 छक्के पूरे कर लेते हैं, तो भारत की ओर से वह ऐसा करने वाले महज तीसरे बल्लेबाज होंगे। रोहित शर्मा और सुरेश रैना पहले ही इस खास लिस्ट में शामिल हैं। धोनी के नाम फिलहाल 298 छक्के हैं। रोहित शर्मा के खाते में 361 जबकि रैना ने टी20 क्रिकेट में अब तक 311 छक्के लगाए हैं।

Thala Dhoni's Helecopter Six ! #Csk #WhistlePodu #Ipl2020 pic.twitter.com/vQPv08e6wo
— CSK Fans Club (@CSKFansClub_) September 23, 2020

That SIX from #Dhoni remembered everyone that still he's old dhoni 😎 #CSK pic.twitter.com/d5Wiv7B5t2
— Rahul Nani (@rahul_thampula) September 22, 2020

मुंबई से जीते, लेकिन राजस्थान से धोनी की टीम को मिली थी हार
मुंबई से जीते, लेकिन राजस्थान से धोनी की टीम को मिली थी हार

धोनी पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पुराने रंग में नजर आए थे जब पारी के अंतिम ओवर में उन्होंने टॉम करन पर तीन छक्के जड़े। हालांकि तब तक चेन्नै के हाथ से मैच निकल चुका था। चेन्नै को उस मैच में 16 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नै सुपर किंग्स ने रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया था। इसके बाद उसे राजस्थान से हार मिली।

लिस्ट में टॉप पर हैं क्रिस गेल
लिस्ट में टॉप पर हैं क्रिस गेल

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वालों की लिस्ट में धुरंधर क्रिस गेल टॉप पर हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 978 सिक्स हैं। उनके बाद कायरन पोलार्ड का नंबर आता है, जिनके 673 छक्के हैं।

No comments:

Post a Comment