Friday, April 10, 2020

इस ब्रिटिश ने घर में ही चढ़ ली 'एवरेस्ट', जुटाए पैसे April 09, 2020 at 09:26PM

नई दिल्लीचीन से फैले घातक कोरोना वायरस के कारण भारत के अलावा ब्रिटेन में भी लॉकडाउन घोषित है। लॉकडाउन का असर लोगों के जनजीवन पर भी पड़ा है और इसी में कई लोग जरूरतमंदों के लिए फंड इकट्ठा कर रहे हैं। ब्रिटेन के एक रनर ने अलग ही तरीका निकाला है और वह अपने घर में ही माउंट एवरेस्ट के बराबरी की ऊंचाई चढ़ गए। चौंकिए मत, ऐसा उन्होंने अपने घर में सीढ़ियों को चढ़कर किया। ग्रिफिन को इसमें 4 दिन लगे और वह अपने तीन मंजिला घर में 41 हजार कदम चले। वेस्ट ससेक्स में अपने घर में ग्रिफिन ने ऐसा किया। पढ़ें, उनकी यह दूरी 8,850 मीटर (29,035 फीट) के बराबर रही जो दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रंखला माउंट एवरेस्ट के बराबर है। ग्रिफिन ने अपनी इस कोशिश से एक संस्था ट्रसेल ट्रस्ट के लिए अब तक 3,500 पाउंड (करीब 3.1 लाख रुपये) जुटाए हैं। यह संस्था 1200 से ज्यादा ब्रिटिश फूड बैंक को सपॉर्ट करती है। 53 वर्षीय रनर ने बताया कि कोरोना वायरस से महामारी फैलने के कारण लोग खाने की चोरी तक करने लगे थे जिसकेबाद उन्होंने फैसला किया कि वह फूड बैंक के लिए खाना जुटाएंगे।

No comments:

Post a Comment