Sunday, March 8, 2020

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज जेमिमा हॉकी भी खेलती हैं, गिटार बजाने और डांस की भी शौकीन हैं March 07, 2020 at 07:27AM

मुंबई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम में विस्फोटक बल्लेबाज जेमिमा रोडरिग्स टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाईं। जेमिमा जितनी अच्छी क्रिकेटर हैं, उनती ही अच्छी हॉकी भी खेलती हैं। खेल के साथ उन्हें गिटार बजाने और डांस करने का भी शौक है।

भाइयों के साथ खेलना शुरू किया क्रिकेट
जेमिमा एक क्रिकेट फैमिली से आती हैं। उनके पिता इवान क्लब से क्रिकेट खेलते रहे हैं। अब वो क्रिकेट कोच और ट्रेनर बन चुके हैं। जेमिमा के दो बड़े भाई हैं। इवान कभी दोनों बेटों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देते थे। भाइयों को क्रिकेट खेलता देखकर जेमिमा ने भी बैट थाम लिया। सिर्फ 2 साल की उम्र में वो प्लास्टिक के बैट-बॉल से खेलती थीं। वे 4 साल की उम्र से लगातार क्रिकेट खेल रही हैं। जिन भाइयों को देखकर जेमिमा ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, अब वे उन्हीं को पछाड़करभारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बन चुकी हैं।

लगा चुकी हैं डबल सेन्चुरी
17 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट का हिस्सा बनी जेमिमा ने नवंबर 2017 में अंडर-19 टीम से खेलते हुए मुंबई के लिए डबल सेन्चुरी लगाई थी। 50 ओवर के फर्स्ट क्लास मैच में डबल सेन्चुरी लगाने वाली जेमिमा दूसरी इंडियन वुमन क्रिकेटर हैं। इसी इनिंग के बाद वो लाइमलाइट में आई थीं और जनवरी में टीम में उनका सिलेक्शन हो गया था।

सचिन ने घर पर बुलाया था
साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले जेमिमा को क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर बुलाया था। सचिन उनकी बैटिंग के वीडियो देखकर इम्प्रेस हुए थे। करीब 1 घंटे की मीटिंग में सचिन ने जेमिमा को अफ्रीका में खेलने के टिप्स दिए थे।

10वीं की परीक्षा में आए थे 80% मार्क्स
बल्ले से चौके-छक्के लगाने वाली जेमिमा को गिटार बजाने का भी शौक है। वह पढ़ाई में भी होशियार हैं। 10वीं क्लास में उनके 80% मार्क्स आए थे। बचपन में हॉकी में जेमिमा कई अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं। स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और वुमन टीम की पूर्व कैप्टन मिताली राज उनकी रोल मॉडल हैं।

वायरल हुआ था डांस वीडियो
28 फरवरी को टी-20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत की खुशी में जेमिमा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। इसमें वे एक महिला सिक्यूरिटी गार्ड के साथ होटल की लॉबी में लव आजकल के गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही थीं। वीडियो में जेमिमा जैसे-जैसे डांस मूव्स कर रही हैं, महिला सिक्योरिटी गार्ड हूबहू उनके डांस मूव्स की कॉपी करती नजर आ रही हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jemimah Rodrigues Batting | Women Day Mahila Diwas 2020 Special, IND W AUS WT20 World Cup Allrounder, Jemimah Rodrigues Success Story Life-History

No comments:

Post a Comment