Friday, February 21, 2020

कोहली का खराब फॉर्म जारी,19 पारियों से नहीं लगाया शतक; पिछला शतक 91 दिन पहले लगाया था February 21, 2020 at 12:47AM

खेल डेस्क. भारतीय कप्तान विराट कोहली का न्यूजीलैंड दौरे पर खराब फॉर्म जारी है। पिछली 19 पारियों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में शतक नहीं लगा पाए हैं।न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से वेलिंगटन में शुरू हुए पहले टेस्ट में भी वे 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अपना पहला टेस्ट खेल रहेकाइली जैमिसन ने रॉस टेलर के हाथों कैच आउट कराया।विराट ने 7 गेंदों का ही सामना किया।उन्होंने आखिरी शतकशतक बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल नवंबर में हुए कोलकाता टेस्ट में लगाया था। यानी 91 दिन पहले। तब भारतीय कप्तान ने 136 रन बनाए थे।

मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय कप्तान ने 7 पारियों (वनडे और टी-20) मिलाकर केवल 180 रन ही बनाए, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल था। उन्होंने टी-20 की 4 पारियों में 125 और 3 वनडे में 75 रन बनाए। यह पहली बार नहीं है, जब कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इससे पहले फरवरी 2014 से लेकर अक्टूबर 2014 के बीच भी वे तीनों फॉर्मेट की 25 पारियों मेंशतक नहीं लगा पाए थे। इसमें इंग्लैंड का वह दौरा भी शामिल हैं, जिसमें वह 5 टेस्ट में केवल 134 रन ही बना पाए थे।

कोहली 2011 में भी 24 पारियों में शतक नहीं लगा पाए थे

कोहली का खराब फॉर्म फरवरी 2011 से लेकर सितंबर 2011 तक के बीच देखने को मिला था, तब लगातार 24 पारियों में कोहली ने एक भी शतक नहीं जड़ा था। कोहली ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 70 शतक जड़े हैं। उन्होंने 84 टेस्ट मैचों में 27 और 248 वनडे मैचों में 43 शतक लगाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विराट कोहली ने मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।

No comments:

Post a Comment