Friday, January 31, 2020

साक्षी ने धोनी का वीडियो बनाया, पूर्व कप्तान बोले- यह सब अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करती हैं January 31, 2020 at 05:20PM

खेल डेस्क. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक होटल के रूम में साक्षी वीडियो बना रहीं, जिसमें धोनी कह रहे हैं कि ‘‘साक्षी यह सब अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करती हैं।’’ यह वीडियो धोनी के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर शेयर किया।दरअसल, धोनी इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। वे कान्हा नेशनल पार्क घूमने के लिए मध्यप्रदेश भी गए थे।

वीडियो में साक्षी ने धोनी से कहा, ‘‘मैं यह सब करती हूं, ताकि तुम्हारे फॉलोअर्स मुझसे भी ऐसे ही प्यार करें। वैसे भी मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर हर कोई यही सवाल करता है कि धोनी कहां हैं।’’ इससे पहले साक्षी ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे धोनी को स्वीटी-स्वीटी कहकर चिढ़ा रही थीं।

बीसीसीआई ने धोनी को अनुबंध सूची से बाहर किया

धोनी ने पिछला मैच 9 जुलाई 2019 को वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह वनडे भारतीय टीम हार गई थी। इसके बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें बीसीसीआई ने अपनी अनुबंध सूची से भी बाहर कर दिया है। अब वे सीधे आईपीएल में ही खेलते नजर आएंगे। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें मौका मिलेगा या नहीं, इस पर भी सस्पेंस बरकरार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने अपनी अनुबंध सूची से भी बाहर कर दिया।

No comments:

Post a Comment