Tuesday, January 21, 2020

भारत ने जापान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया; भारतीय टीम में तीन बदलाव January 20, 2020 at 10:23PM

खेल डेस्क. अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज भारत और जापान के बीच मैच हो रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम में तीन बदलाव हुए हैं। दिव्यांश सक्सेना, शुभम हेगड़े और सुशांत मिश्रा की जगह कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत और विद्याधर पाटिल को प्लेइंग-11 में जगह मिली है।

भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को 90 रन से हराया था। उस मैच मेंभारतीय कप्तान प्रियम गर्ग ने 56, ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 59 और ध्रुव जोरेल ने 52 रन की पारी खेली थी। जापान पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका पहला मैच शनिवार को बारिश के कारण धुल गया था। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे। इसी वजह से वह ग्रुप-ए में दूसरे पायदान पर है, जबकि भारत एक मैच जीतने के बाद पहले स्थान पर है।

दोनों टीमें
भारत: यशस्वी जायसवाल, कुमार कुशाग्र, तिलक वर्मा, प्रियम गर्ग(कप्तान), ध्रुव जोरेल(विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, शाश्वत रावत, रवि बिश्नोई, विद्याधर पाटिल, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह।

जापान : मार्कस थर्गेट (विकेटकीपर), शू नोगोची, नील दाते, देवाशीष साहू, कजूमाशा ताकाहाशी, इशान फरतयाल, एशले थर्गेट, कंटो डोबेल, मैक्स क्लीमेंट्स, युगांधर रिठारेकर, सोरा इचिकी।

भारत 4 बार चैम्पियन बन चुका है

अंडर-19 का यह 13वां वर्ल्ड कप है। भारतीय टीम अब तक 4, ऑस्ट्रेलिया 3, पाकिस्तान 2 के अलावा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका 1-1 बार यह खिताब जीत चुके हैं। 4 बार की विजेता भारत को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम ने पहला खिताब 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में जीता था। पिछली बार 2018 में भारत ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

भारत को न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है
भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें जापान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका भी हैं। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नाइजीरिया और वेस्टइंडीज हैं। ग्रुप-सी में बांग्लादेश, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे हैं, जबकि ग्रुप-डी में अफगानिस्तान, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हैं। नाइजीरिया और जापान ने पहली बार क्वालिफाई किया है। हर ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सुपर लीग में पहुंचेंगी। चार शहरों और आठ मैदानों पर कुल 24 मैच खेले जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टॉस के दौरान भारत और जापान के कप्तान।
मेच से पहले भारतीय टीम।

No comments:

Post a Comment