Thursday, January 16, 2020

6 महीने से मैदान से दूर धोनी बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर; इस बार 27 खिलाड़ियों से करार, 6 नए चेहरे, सिर्फ 3 A+ ग्रेड में January 15, 2020 at 11:15PM

मुंबई. महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। पिछली बार वे ए ग्रेड में शामिल थे। बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट गुरुवार को जारी की। इसमें 27 खिलाड़ियों से करार किया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी टॉप ग्रेड "ए प्लस' दी गई है, पिछले साल भी यही खिलाड़ी इस ग्रेड में थे। धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू और खलील अहमद भी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं।

2020 कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल नए चेहरे

बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पहली बार मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। मयंक को ग्रेड बी में जगह मिली है। बाकी खिलाड़ियों को ग्रेड सी में शामिल किया गया है।

2 खिलाड़ियों को प्रमोशन मिला

रिद्धिमान साहा और केएल राहुल को बोर्ड ने प्रमोट किया है। राहुल पिछले साल ग्रेड बी में थे, इस बार उन्हें ए ग्रेड में शामिल किया गया। साहा ग्रेड सी में शामिल थे, उन्हें इस बार ग्रेड बी में जगह मिली है।

A+ ग्रेड में कोहली समेत तीन खिलाड़ी

प्लेयर 2020 में ग्रेड 2019 में ग्रेड सालाना कॉन्ट्रैक्ट
विराट कोहली A+ A+ 7 करोड़
रोहित शर्मा A+ A+ 7 करोड़
जसप्रीत बुमराह A+ A+ 7 करोड़

A ग्रेड मेंराहुल, धवन समेत 11 खिलाड़ी

प्लेयर 2020 में ग्रेड 2019 में ग्रेड सालाना कॉन्ट्रैक्ट
रविचंद्रन अश्विन A A 5 करोड़
रविंद्र जडेजा A A 5 करोड़
भुवनेश्वर कुमार A A 5 करोड़
चतेश्वर पुजारा A A 5 करोड़
अजिंक्य रहाणे A A 5 करोड़
केएल राहुल A B 5 करोड़
शिखर धवन A A 5 करोड़
मोहम्मद शमी A A 5 करोड़
इशांत शर्मा A A 5 करोड़
कुलदीप यादव A A 5 करोड़
ऋषभ पंत A A 5 करोड़

B ग्रेड मेंमयंक अग्रवाल नया चेहरा

प्लेयर 2020 में ग्रेड 2019 में ग्रेड सालाना कॉन्ट्रैक्ट
ऋद्धिमान साहा B C 3 करोड़
उमेश यादव B B 3 करोड़
युजवेंद्र चहल B B 3 करोड़
हार्दिक पंड्या B B 3 करोड़
मयंक अग्रवाल B - 3 करोड़

C ग्रेड में 8 खिलाड़ी, इनमें से 5नए

प्लेयर 2020 में ग्रेड 2019 में ग्रेड सालाना कॉन्ट्रैक्ट
केदार जाधव C C 1 करोड़
नवदीप सैनी C - 1 करोड़
दीपर चाहर C - 1 करोड़
मनीष पांडे C C 1 करोड़
हनुमा विहारी C C 1 करोड़
शार्दुल
ठाकुर
C - 1 करोड़
श्रेयस अय्यर C - 1 करोड़
वॉशिंगटन सुंदर C - 1 करोड़


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धोनी ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 9 जुलाई 2019 में खेला था। - फाइल

No comments:

Post a Comment