Sunday, February 27, 2022

सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में भारत ने जीता छठा गोल्ड, एक ही इवेंट में मिले दो मेडल February 26, 2022 at 11:52PM

सिंगापुर: भारतीय वेटलिफ्टर () और () ने यहां के पुरूष 96 किग्रा वर्ग में रविवार को क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों () के लिये क्वालीफाई किया। भारत ने इस तरह प्रतियोगिता में अपना अभियान आठ पदकों से समाप्त किया, जिसमें छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। विकास ठाकुर ने कुल 339 किग्रा (155 किग्रा + 188 किग्रा) का वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। इस इवेंट में सिर्फ तीन ही वेटलिफ्टर हिस्सा ले रहे थे। रगाला 328 किग्रा (146 किग्रा + 188 किग्रा) के प्रयास से तीसरे स्थान पर रहे। 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के 5 किग्रा वर्ग में रगाला ने गोल्ड मेडल जीता था। आस्ट्रेलिया के रिज बरेडो ने 336 किग्रा (149 किग्रा + 187 किग्रा) के वजन से रजत पदक जीता। सिंगापुर भारोत्तोलन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता बर्मिंघम में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है। 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच बर्मिंघम में होने वाला है।प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय वेटलिफ्टर ने राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट कटाया। इसमें ओलिंपिक रजत पदक विजेता () भी शामिल हैं। उन्होंने अपने नये 55 किग्रा वजन वर्ग में क्वालीफाई किया।

No comments:

Post a Comment