Sunday, February 27, 2022

ब्लैक बेल्ड व्लादिमीर पुतिन को जूडो फेडरेशन ने दिया झटका, बड़े पद से हटाए गए February 27, 2022 at 01:27AM

बुडापेस्ट: () के बीच लगातार चौथे दिन युद्ध जारी है। राष्ट्रपति () के आदेश पर 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। रूसी सेना ने यूक्रेन के बड़े शहरों पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। वे जल्द ही देश की राजधानी कीव में भी प्रवेश करने वाले हैं। इस वजह से पूरी दुनिया में पुतिन की आलोचना हो रही है। उनसे लगातार इस लड़ाई को रोकने की मांग की जा रही है, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि रूस और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर लगातार प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। रविवार को पुतिन को विश्व खेलों में उनके सबसे सीनियर आधिकारिक पद से अस्थायी रूप से हटा दिया गया। अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन (International ) ने पुतिन के मानद अध्यक्ष पद को निलंबित करने के लिये ‘यूक्रेन पर रूस के हमले’ को कारण बताया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन खुद उत्साही जूडोका हैं। वे 2012 लंदन ओलिंपिक के दौरान जूडो का इवेंट देखने पहुंंचे थे। उनके पास जूडो का ब्लैक बेल्ड भी है। पुतिन की खेलों में काफी रुचि रही है। उन्हें कई बार फाइट करते भी देखा गया है। कुछ दिन पहले उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ था। 2019 के उस वीडियो में पुतिन ओलिंपिक मेडेलिस्ट नतालिया कुजिउतिना ने उन्हें पटखनी लगाई थी।

No comments:

Post a Comment