Thursday, February 17, 2022

लीक हुआ शादी का कार्ड, मैक्सवेल ने जताई इस बार को लेकर चिंता February 16, 2022 at 11:52PM

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी रचाने वाले हैं। हालांकि यह कपल अब एक अजीब परेशानी में फंस गया है। दोनों की शादी की निमंत्रण पत्र इंटरनेट पर लीक हो गया है। ग्लेन मैक्सवेल और विनी का यह एक निजी आयोजन है, जिसमें परिवार और दोस्तों को न्योता दिया गया था। इसमें करीब 350 लोगों ने शामिल होना था। लेकिन यह कार्ड अब सारी दुनिया में वायरल हो गया है। वेबसाइट क्रिकेट.कॉम.एयू को दिए एक इंटरव्यू में मैक्सवेल ने खुलासा किया कि भारत में विनी के कुछ रिश्तेदारों ने उत्साह में आकर यह न्योता अपने कुछ दोस्तों को दिखाया और इंटरनेट पर लाखों लोगों को इसका न्योता मिल गया। उन्होंने कहा कि मेलबर्न में होने वाली शादी के लिए अब उन्हें सुरक्षा का मजबूत इंतजाम करना होगा। मैक्सवेल ने कहा, 'यह अच्छी स्थिति नहीं है। अब हमें शादी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा का इंतजाम करना होगा। यह एक निजी आयोजन था लेकिन दुर्भाग्य से भारत में मौजूद रिश्तेदार कुछ उत्साहित हो गए और उन्होंने अपने दोस्तों को यह दिखा दिया। अगले मिनट, यह वहां के लगभग हर अखबार में था और मुझे टि्वटर पर भी सबके द्वारा दिख रहा है। तो यह एक हैरान करने वाली बात थी। बीते कुछ दिन मेरे लिए बहुत व्यस्त रहे।' 33 वर्षीय मैक्सवेल की शादी 27 मार्च को होनी है। यह शादी परंपरागत तमिल रीति-रिवाज से होगी। मैक्सवेल ने कहा कि शादी का कार्ड लीक होने की जानकारी उन्होंने आईपीएल के एक पूर्व साथी खिलाड़ी ने दी। मैक्सवेल इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा होंगे। मैक्सवेल फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं।

No comments:

Post a Comment