Thursday, January 13, 2022

Video: ऋषभ पंत का ऐसा शॉट, गेंद तो गेंद बल्ला भी हवा उड़ चला, बाल-बाल बचा फील्डर January 13, 2022 at 03:24AM

केपटाउनटेस्ट में भी टी-20 और वनडे जैसी आक्रामक बैटिंग में विश्वास रखने वाले ऋषभ पंत मैदान पर हों तो गेंद ही नहीं, बल्कि फील्डरों की भी खैर नहीं होती। अब आप सोच रहे हैं कि गेंद तो ठीक, फील्डरों की खैर वाली बात क्यों कही। दरअसल, उनके अधिकतर सिक्स में एक बात कॉमन होती है। वह यह कि लगभग सभी एक हाथ से लगाए होते हैं। ऐसा नहीं है कि वह एक हाथ से बैटिंग करते हैं, बल्कि शॉट लगाते वक्त उनका हाथ बल्ले से छूट जाता है। हालांकि, यहां इससे भी आगे कुछ हुआ। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स में जारी तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन 60वें ओवर की पहली गेंद पर ओलिवर पर बड़ी हिट लगाना चाहते थे। पंत ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए कोशिश भी की, लेकिन शॉट सही तरीके से बल्ले पर नहीं आया। यही नहीं, यहां जो हुआ वह हैरान करने वाला था। पंत के दोनों हाथों से बल्ला छूट गया। वह डीप पाइंट की ओर खेलना चाहते थे, लेकिन बल्ला इसके सीधा उल्टी दिशा स्क्वेयर लेग की ओर गिरा। वह तो अच्छा था कि फील्डर थोड़ा दूर था तो किसी को चोट नहीं लगी। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब उनके हाथ से बैट छूटा है। खतरा नहीं होने पर सभी हंसते दिखाई दिए। इस मोमेंट का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैच की बात करें तो भारत की पहली पारी 229 रनों पर सिमटी थी, जबकि साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 210 रन बनाए। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 198 रन बनाए। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य मिला है। ऋषभ पंत ने 139 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के के दम से नाबाद 100 रनों की पारी खेली।

No comments:

Post a Comment