Wednesday, January 5, 2022

IND vs SA: कप्तान डीन एल्गर ने फंसाया मैच, कहीं पलट न जाए बाजी, भारत को चाहिए 8 विकेट January 05, 2022 at 05:54AM

जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन बुधवार को यहां दो विकेट पर 118 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका अब लक्ष्य से 122 रन पीछे है। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान डीन एल्गर 46 रन और रॉसी वान डर डुसेन 11 रन पर खेल रहे थे। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया है। इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी में 266 रन बनाए थे। इससे पहले भारतीय टीम ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के अर्धशतक और दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में 60.1 ओवरों में 266 रन बनाए। इस तरह मेजबान साउथ अफ्रीका को जोहानिसबर्ग के द वांडररर्स में जारी दूसरे टेस्ट को जीतने के लिए 240 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे, जबकि साउथ अफ्रीका की पहली पारी 229 रनों पर ऑलआउट हुई थी। उसने पहली पारी में 27 रनों की बढ़त ली थी। वांडररर्स में चौथी पारी में सक्सेफुल चेज
  • 310 रन: ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका 2011/12
  • 292 रन: ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका 2005/06
  • 217 रन साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड 2005/06
कम अनुभवी साउथ अफ्रीकी टीम के लिए 240 रनों का लक्ष्य पाना आसान नहीं होगा, क्योंकि मैदान पर अनियंत्रित उछाल देखने को मिला है। अब तक हुई तीनों ही पारियों में दोनों टीमें बड़ी मुश्किल से 200 का आंकड़ा पार कर सकी हैं। दूसरी ओर, इस मैदान पर 220 से अधिक का स्कोर सिर्फ दो ही बार पाया जा सका है। टीम इंडिया के लिए इस मुश्किल पिच पर सबसे अधिक अजिंक्य रहाणे ने 78 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली, जबि चेतेश्वर पुजारा ने 86 गेंदों में 53 रन बनाए। दूसरी ओर, मेजबान टीम के लिए कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और मार्को जैनसन ने 3-3 विकेट झटके। एक विकेट ओलिवर के नाम रहा। इससे पहले खराब फॉर्म के कारण आलोचकों के निशाने पर चल रहे पुजारा (86 गेंदों पर 53) और रहाणे (78 गेंदों पर 58 रन) ने अर्धशतक जमाए और तीसरे विकेट के लिए 23.2 ओवर में 111 रन की साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों को पता था कि उनके लिए आगे टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा और इसलिए उन्होंने रन बनाने पर अधिक ध्यान दिया। हॉफ वॉली पर की गयी गेंदों को उन्होंने ड्राइव करके सीमा रेखा तक पहुंचाया। इस बीच रहाणे ने मार्को जेनसन की गेंद पर पॉइंट के ऊपर से छक्का भी लगाया। पुजारा ने 62 गेंदों पर जबकि रहाणे ने 67 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जिससे पता चलता है कि उन्होंने रन बनाने को प्राथमिकता में रखा। पुजारा ने 10 चौके जबकि रहाणे ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। भारत का स्कोर एक समय दो विकेट पर 155 रन था और वह अच्छी स्थिति में दिख रहा था, लेकिन इसके बाद रबाडा ने बेहतरीन स्पैल करके अपनी टीम को वापसी दिलायी। रबाडा ने रहाणे को विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच कराया और पुजारा को पगबाधा आउट किया। उन्होंने इसके बाद ऋषभ पंत को खाता भी नहीं खोलने दिया जिन्होंने शार्ट पिच गेंद को हॉफ वॉली पर खेलने का गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाकर विकेटकीपर को कैच दिया। रविचंद्रन अश्विन ने एनगिडी की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देने से पहले 14 गेंदों पर 16 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में 7 विकेट लेने वाल शार्दुल ठाकुर ने फैंस का बल्ले से भी खूब मनोरंज किए। उन्होंने 24 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का की मदद से तबाड़तोड़ 28 रन ठोके। बुमराह ने एक छक्का लगाते हुए 7 रन बनाए।

No comments:

Post a Comment