Monday, October 25, 2021

IPL को मिली दो नई टीमें, गोयनका ने लखनऊ तो इस कंपनी ने खरीदी अहमदाबाद की फ्रैंचाइजी October 25, 2021 at 04:10AM

नई दिल्ली आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। बीसीसीआई ने आईपीएल की दो नई टीमों का ऐलान कर दिया है। सोमवार सुबह से ही दुबई में बोर्ड के बड़े अधिकारी जुटे थे। माथापच्ची में लगे थे, लेकिन शाम होते-होते पता चल ही गया कि 2022 में अहमदाबाद और लखनऊ की दो नई टीमें आईपीएल में दम दिखाएंगी। गोयनका और सीवीसी कैपिटल्स ने खरीदी टीमें संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली आरपीएसजी ग्रुप ने सर्वाधिक 7 हजार करोड़ रुपये की बोली लगाकर लखनऊ फ्रैंचाइजी खरीदी है। सीवीसी कैपिटल्स ग्रुप ने अहमदाबाद फ्रैंचाइजी 5 हजार 166 करोड़ में खरीदी है। हर्ष गोयनका रेस से हटे गोयनका दो साल के लिए पुणे फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (आरपीएस) के मालिक रहे हैं और वह आईएसएल (इंडियन सुपर लीग) फ्रेंचाइजी एटीके मोहन बागान के मालिक भी हैं। हालांकि इन अटकलों के बीच हर्ष गोयनका ने ट्वीट करके करके कहा है कि वो आईपीएल टीम के लिए बोली नहीं लगाने जा रहे। ये फ्रैंचाइजी भी खेल चुकी IPL इसके पहले डेक्कन चार्जर्स, कोच्ची टस्कर्स केरल, पुणे वॉरियर्स इंडिया, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और गुजरात लायंस जैसी फ्रैंचाइजी भी इक्का-दुक्का सीजन में नजर आ चुकीं हैं। मगर अलग-अलग कारणों के चलते बाद में गायब भी हो गई। इनमें से सिर्फ डेक्कन चार्जर्स टीम का मालिकाना हक बदला है, उस टीम को अब सनराइजर्स हैदराबाद के नाम से पहचाना जाता है। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और गुजरात लायंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन लगने के बाद अस्तित्व में आई थी। दिलचस्प है कि आईपीएल का दूसरा सीजन डेक्कन चार्जर्स ने जीता था जबकि राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स धोनी की कप्तानी में फाइनल तक जरूर पहुंची, लेकिन खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था।

No comments:

Post a Comment