Sunday, August 22, 2021

कोहली के किस्से: शास्त्री ने अपनी नई किताब में ऐसा क्या लिखा जो सभी को पढ़ना चाहिए August 22, 2021 at 04:08AM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री की नई किताब आई है। नाम है 'स्टारगेजिंग: प्लेयर्स इन माइ लाइफ'... किताब में कई मजेदार घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में इस किताब के कुछ किस्सों को प्रकाशित किया गया है। शास्त्री के जावेद मियांदाद के पीछे पीछे जूता लेकर भागने की कहानी हमने आपको बता ही दी। अब विराट कोहली पर चलते हैं। जी हां! रवि भाई अपने फेवरेट और टीम के मौजूदा कप्तान कोहली का जिक्र करना नहीं भूले, उन्होंने चीकू के बारे में क्या लिखा, आइए आपको आगे बताते हैं। जूनुनी हैं कोहलीबकौल शास्त्री, 'विराट कोहली का जूनुन उन्हें दूसरे क्रिकेटर्स से अलग बनाता है। बीते चार दशक में मैंने किसी भारतीय खिलाड़ी को इस कदर मेहनत करते नहीं देखा। उनकी ट्रेनिंग, डाइट ने पूरे ड्रेसिंग रूम का माहौल बदला है। मगर ये सिर्फ एक हिस्सा है। विराट इतनी ही डेडिकेशन से नेट्स भी करता है। वह लगातार सुधार करना चाहता है।' बेस्ट के बीच बेस्ट होने की जंग'नेट्स पर घंटों गुजारता है। किसी टीम या गेंदबाज के खिलाफ स्टांस, बैकलिफ्ट जैसी छोटी-मोटी गलतियों को भी सुधारने में पूरी ताकत लगा देता है। वह सिर्फ टीम में बेस्ट नहीं बनना चाहता बल्कि दुनिया के बेस्ट के बीच भी बेस्ट होना चाहता है। उसे अब लड़ने की आदत हो चुकी है। यह कोहली के साथ-साथ पूरी टीम के लिए भी अब अच्छा है। दूसरे शब्दों में वह रेस्टलेस है।' फेल होने से नहीं डरता'वह हमेशा नया करना चाहता है, जो हमेशा नई चीजों की तलाश में होता है। नए प्रयोग करता है, कुछ पास होते हैं कुछ फेल। असफलताओं को विराट सबक की तरह लेता है। वह हमेशा जोश में होता है, कुछ मैदान पर इसे क्रिकेट की तमीज के खिलाफ समझते हैं, लेकिन यही उसका नेचुरल स्वभाव है। यही उसे मैदान पर अपने विरोधी के सामने एक मजबूत योद्धा बनाता है।'

No comments:

Post a Comment