Friday, August 20, 2021

मनिका-साथियान ने बुडापेस्ट में मिश्रित युगल खिताब जीता August 20, 2021 at 02:23AM

बुडापेस्टभारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और जी साथियान ने शुक्रवार को यहां डब्ल्यूटीटी कंटेंडर चैम्पियनशिप में हंगरी के डोरा मादारास्ज और नंडोर एस्केकी की जोड़ी को 3-1 से हराकर मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने हंगरी की जोड़ी को 11-9, 9-11, 12-10, 11-6 से हराया। यह मनिका और साथियान के लिए यादगार जीत रही क्योंकि दोनों एक साथ मिश्रित युगल नहीं खेलते हैं। मनिका ने अनुभवी खिलाड़ी शरत कमल के साथ एशियाई खेलों का कांस्य पदक जीता था और हाल में यह जोड़ी एक साथ तोक्यो ओलिंपिक में खेली थी। एकल रैंकिंग में 60वें स्थान पर काबिज मनिका ने यहां सेमीफाइनल में पहुंचकर अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं 150वीं रैंकिंग पर काबिज एक अन्य भारतीय श्रीजा अकुला ने भी प्रभावित किया जिन्हें मनिका ने क्वॉर्टर फाइनल में हराया। साथियान के लिए भी यह अच्छा नतीजा रहा जो तोक्यो ओलिंपिक की एकल स्पर्धा के पहले दौर में हार गये थे।

No comments:

Post a Comment