Thursday, August 5, 2021

वो सितारे जिनकी चमक से रोशन हुई भारतीय हॉकी, उन्हें दुनिया से मिलवा रहे पीएम मोदी August 05, 2021 at 04:05AM

नई दिल्लीइतने सालों की मेहनत रंग लाई। उस तपस्या का फल मिल गया, जो साधना भारतीय पुरुष हॉकी टीम लंबे अरसे से कर रही थी। ओलिंपिक में 41 साल का मेडल सूखा खत्म हो गया। इस कांस्य पदक की चमक फाइनल वाले गोल्ड से कम नहीं है। देश भर में जश्न का माहौल है। मैच के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कप्तान और कोच से फोन पर बातचीत की। अब ट्विटर के सहारे दुनिया से उन सितारों को मिला रहे, जिनकी चमक से हॉकी दोबारा रोशन हो रही।

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने तोक्यो में जर्मनी को हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता तो हिंदुस्तान में खुशी की लहर दौड़ गई। अतीत के सुनहरे दौर के साक्षी रहे पूर्व खिलाड़ियों के आंखों से आंसू बहने लगे। खुद पीएम मोदी ने फोन कर कप्तान मनप्रीत सिंह को बधाई दी।


वो सितारे जिनकी चमक से रोशन हुई भारतीय हॉकी, उन्हें दुनिया से मिलवा रहे पीएम मोदी

नई दिल्ली

इतने सालों की मेहनत रंग लाई। उस तपस्या का फल मिल गया, जो साधना भारतीय पुरुष हॉकी टीम लंबे अरसे से कर रही थी। ओलिंपिक में 41 साल का मेडल सूखा खत्म हो गया। इस कांस्य पदक की चमक फाइनल वाले गोल्ड से कम नहीं है। देश भर में जश्न का माहौल है। मैच के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कप्तान और कोच से फोन पर बातचीत की। अब ट्विटर के सहारे दुनिया से उन सितारों को मिला रहे, जिनकी चमक से हॉकी दोबारा रोशन हो रही।



पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट रूपिंदर पाल सिंह
पेनल्टी कॉर्नर स्पेशलिस्ट रूपिंदर पाल सिंह

मूल रूप से फरीदकोट के रहने वाले रूपिंदर पाल सिंह ने अपना लगातार दूसरा ओलिंपिक खेला। जर्मनी के खिलाफ इस मैच में उन्होंने एक गोल भी दागा। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आपके विश्व स्तरीय पेनल्टी कार्नर विशेषज्ञ कौशल ने एक कीमती पदक घर लाकर हम सभी को गौरवान्वित किया है। भारत आप पर विश्वास करता है और आप जैसे भारतीय हॉकी के अभिभावकों से ऐसे ही खेल की उम्मीद करता है। मेरी शुभकामनाएं'



ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह
ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह

पंजाब के अमृतसर के छोटे से गांव तीमोवाल के रहने वाले हरमनप्रीत जितने अच्छे डिफेंडर हैं, उतने ही अच्छे ड्रैग फ्लिकर भी हैं। पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में माहिर हरमन ने करियर की शुरुआत बतौर फारवर्ड खिलाड़ी की थी। इस मैच में एक गोल करने वाले हरमन के बारे में पीएम मोदी ने लिखा, 'हमने आपके पावर-पैक गेम का आनंद लिया! आपने जो महत्वपूर्ण गोल किए हैं, उनके साथ आपने वास्तव में भारतीय हॉकी को सभी के ध्यान के केंद्र में ला दिया है। प्रभावशाली प्रदर्शन! तुम पर गर्व है।'



No comments:

Post a Comment