Tuesday, August 17, 2021

ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों के लिए भारतीय हॉकी को संरक्षण देगी: सीएम नवीन पटनायक August 17, 2021 at 04:40AM

नई दिल्लीतोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत इतिहास रचने वाली पुरुष टीम और चौथे नंबर पर रहने वाली महिला हॉकी टीम का ओडिशा सरकार ने सम्मान किया। इस खास मौके पर सीएम नवीन पटनायक ने अगले 10 वर्षों तक हॉकी टीम को संरक्षण (स्पॉन्सर) देने का ऐलान किया। बता दें कि इससे पहले दोनों टीमों का ओडिशा में शानदार स्वागत किया गया था। भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर दोनों टीमों का स्वागत करने के लिए प्रदेश के खेलमंत्री टी के बहेड़ा और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की मौजूद थे। ओलिंपिक नायकों का स्वागत करने के लिए पूरे शहर में पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। शंखनाद, फूलमालाओं और टीका लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इसके अलावा ओडिशा के पारंपरिक और लोक नृत्य समूहों ने कार्यक्रम पेश किए। शहर के लोग भी सड़कों के दोनों ओर खिलाड़ियों के स्वागत के लिये जमा थे। ओडिशा सरकार 2018 से भारतीय हॉकी टीमों की आधिकारिक प्रायोजक है। पुरुष टीम ने तोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद भारत के लिए पदक जीता । वहीं महिला टीम सेमीफाइनल तक पहुंची।

No comments:

Post a Comment