Thursday, May 6, 2021

...तो क्या अब धोनी करेंगे घोड़े की सवारी, पत्नी साक्षी ने 'चेतक' का किया वेलकम May 06, 2021 at 04:32PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के घर नया मेहमान आया है। धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। साक्षी ने नए मेहमान का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक काला रंग का घोड़ा (Chetak) दिखाई दे रहा है जो सफेद डॉगी के साथ फॉर्महाउस में खेलता हुआ नजर आ रहा है। साक्षी ने वीडियो का कैप्शन लिखा, 'घर में आपका स्वागत है चेतक। जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक सच्चे जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया। आपको हंसी-खुशी हमारे फैमिली पैक में स्वीकार किया जा रहा है।' साक्षी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह समय समय पर पारिवार के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कड़े बायो बबल में कोविड-19 की सेंधमारी की वजह से आईपीएल 2021 को मंगलवार को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे थे। धोनी को बाइक का है शौक आईपीएल सस्पेंड होने के बाद धोनी अब अपने गृहनगर रांची लौटेंगे। धोनी का बाइक का शौक जगजाहिर है लेकिन अब शायद वह घुड़सवारी का भी लुत्फ उठाते हुए नजर आएंगे। धोनी का ऑर्गेनिक खेती और गो पालन पर जोर इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद धोनी ऑर्गेनिक खेती पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। 46 एकड़ में फैले अपने फॉर्म हाउस में धोनी ऑर्गेनिक खेती के साथ गो पालन भी कर रहे हैं। इस समय धोनी लगभग 100 गायों का पालन कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment