Thursday, May 6, 2021

स्विट्जरलैंड ने विश्व कप के लिए भारतीय तीरंदाजों को वीजा देने से किया इनकार May 05, 2021 at 10:44PM

नई दिल्ली स्विट्जरलैंड ने 17 से 23 मई तक लुसाने में होने वाले विश्व कप (दूसरे चरण) में भाग लेने के लिए भारतीय तीरंदाजों को वीजा देने से इनकार कर दिया है। भारत में बढ़ते कोरोना और यात्रा संबंधी प्रतिबंधों के कारण स्विटजरलैंड की दूतावास ने को वीजा जारी करने से मना किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद भारतीय तीरंदाजी संघ ने विदेश मंत्रालय से वीजा दिलाने के लिए गुहार लगाई है। गौरतलब है कि दीपिका कुमारी और अतानु दास ने ग्वाटेमाला में हुए विश्व कप में व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था और उसके बाद रिकर्व तीरंदाजी टीम को दूसरे विश्व कप में भी भेजा जा रहा था। 21 से 27 जून तक पेरिस में होने वाले ओलिंपिक क्वॉलिफाइंग विश्व कप से पहले यह विश्व कप महिला तीरंदाजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी टूनार्मेंट में भारतीय महिला टीम के पास ओलंपिक कोटा हासिल करने का मौका है। व्यतिक्गत स्पर्धा में अब तक दो बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी ने ही तोक्यो ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल किया है जबकि भारतीय महिला रिकर्व ने अब तक तोक्यो ओलिंपिक का कोटा नहीं कटाया है। पुरुषों की रिकर्व टीम में प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय और अतनु दास ने पहले ही ओलंपिक खेलों के लिए टीम स्पर्धा और व्यक्तिगत वर्ग के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। उन्होंने 2019 में नीदरलैंड में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर तोक्यो ओलिंपिक का टिकट कटाया था।

No comments:

Post a Comment