Tuesday, April 13, 2021

कोरोना काल में IPL की ही तरह भारत में होगा यह टूर्नामेंट, विदेशी भी लेंगे हिस्सा April 13, 2021 at 01:20AM

नई दिल्लीओलिंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी केंतो मोमोता यहां 11 से 16 मई तक होने वाले इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भाग लेंगे जो कोरोना महामारी के कारण दर्शकों के बिना खेला जाएगा। चार लाख डॉलर ईनामी राशि का यह टूर्नामेंट तोक्यो ओलिंपिक के आखिरी क्वालीफिकेशन टूर्नामेंटों में से है। इसमें चीन समेत 33 राष्ट्रीय संघों के 228 खिलाड़ी भाग लेंगे। भारतीय बैडमिंटन संघ ने हालांकि कहा है कि देश में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए यह टूर्नामेंट जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खेला जाएगा जिसमें दर्शकों और मीडिया को प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। बाई ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, मध्य पूर्व और यूरोपीय देशों से आने वाले सभी खिलाड़ी और अधिकारी सात दिन क्वारंटीन में रहेंगे। उन्हें तीन मई को दिल्ली पहुंचना होगा। बाकी देशों से खिलाड़ी और अधिकारी छह मई को आकर चार दिन के क्वारंटीन में रह सकते हैं।’ कोर्ट पर तीन बार की विश्व चैम्पियन मारिन महिला एकल वर्ग में प्रबल दावेदार होंगी। इसमें अकाने यामागुची, पी वी सिंधु, कोरिया की अन से यंग और थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग भी भाग लेंगी। भारत के 48 खिलाड़ी (27 महिला 21 पुरुष) टूर्नामेंट खेलेंगे जबकि मलेशिया का 26 सदस्यीय दल इसमें भाग लेगा। चीन के भी दस खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। पुरुष वर्ग में दो बार के विश्व चैम्पियन मोमोता , गत चैम्पियन विक्टर एक्सेलसन, एंडर्स एंटोंसेन, आल इंग्लैंड चैम्पियन जि जिया ली इसमें खेलेंगे। भारतीय दल में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत, बी साइ प्रणीत , एच एस प्रणय और पारूपल्ली कश्यप शामिल होंगे। पुरुष युगल में दुनिया की दसवें नंबर की जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रांकिरेड्डी चुनौती पेश करेंगे जबकि महिला युगल में एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा पर दारोमदार होगा। पोनप्पा और सात्विक मिश्रित युगल में भी साथ खेलेंगे। टूर्नामेंट से नाम वापिस लेने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है जबकि 20 अप्रैल को ड्रॉ निकाले जाएंगे। दिल्ली सरकार तीन और छह मई को आगमन पर आरटी पीसीआर टेस्ट करेगी जो नौ और 14 मई को फिर किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment