Monday, March 1, 2021

41, 44 या 46... कितने साल के हैं शाहिद अफरीदी, क्रिकेटर के ट्वीट से फिर उठने लगे सवाल February 28, 2021 at 09:28PM

नई दिल्ली शाहिद अफरीदी ने एक मार्च को अपना जन्मदिन मनाया। ऑलराउंडर ने ट्विटर पर सभी को इसके लिए धन्यवाद दिया। हालांकि, क्रिकेटर के ट्वीट के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया। अफरीदी ने दावा किया वह 44 साल के हो गए हैं। कई वेबसाइट्स पर शाहिद अफरीदी की उम्र 41 साल बताई जा रही है। इसके बाद उनके फैंस यह सोच रहे हैं कि आखिर इस पूर्व पाकिस्तानी कप्तान की असली उम्र क्या है। लोगों को इस बात पर और भी संदेह हो गया है कि आखिर उनका असल जन्मदिन क्या है क्योंकि उन्होंने अपनी ऑटो बायोग्रफी में जन्म का साल अलग बताई है। अपनी किताब 'गेम चेंजर' साल 2019 में रिलीज हुई थी। शाहिद अफरीदी ने दावा किया था कि उनका जन्म का वर्ष 1975 है न कि 1980। हालांकि पहले उनका जन्म का वर्ष 1980 ही माना जाता था। इसका मतलब है कि अफरीदी की उम्र 46 साल है न कि 44, जैसाकि वह ट्वीट में बता रहे हैं। अफरीदी के जन्मदिन में अनियमितताओं में कई लोगों ने शाहिद अफरीदी को ऑनलाइन ट्रोल कर दिया। कुछ ने दी बधाई, कुछ ने किया ट्रोल कुछ फैंस ने शाहिद अफरीदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी तो कई लोगों ने जन्म के वर्ष को लेकर उन्हें हैरानी भी जताई। लोगों का कहना था कि अफरीदी के एक साथ तीन जन्मदिन हैं। कई फैंस ने यह सवाल पूछा कि अफरीदी के नाम जो रेकॉर्ड उनकी उम्र को लेकर हैं, उनका क्या होगा? कई लोगों ने अफरीदी की 41 साल की उम्र के स्क्रीनशॉट शेयर किए। कई लोगों ने यह तक कहा कि हर साल अफरीदी के जन्मदिन पर उनकी उम्र चर्चा का विषय बन जाती है।

No comments:

Post a Comment