Tuesday, February 16, 2021

धोनी को डांस कराना चाहती थीं साक्षी, सीट से ही नहीं उठे , Video वायरल February 15, 2021 at 11:48PM

नई दिल्लीटीम इंडिया के पूर्व कप्तान संन्यास के बाद अपनी फैमिली को पूरा वक्त दे रहे हैं। उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। धोनी और साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया है जिसमें धोनी और साक्षी इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। दावा है कि यह वीडियो सोमवार शाम का है जब धोनी और साक्षी मुंबई में एक शादी के दौरान इंजॉय कर रहे थे। वीडियो में साक्षी और धोनी की कुछ फ्रेंड्स की नजर आ रही हैं। वह एक गाने पर डांस कर रही हैं जबकि धोनी एक सीट पर बैठे हैं। वह मुस्कुरा रहे हैं जबकि साक्षी उनके साथ डांस की कोशिश कर रही हैं। इससे पहले एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें साक्षी अपने पति धोनी के साथ खड़ी थीं। तस्वीरें एक वेडिंग रिसेप्शन की थीं और धोनी ने कुर्ता-पाजामा पर जैकेट पहना हुआ था।

No comments:

Post a Comment