Saturday, January 2, 2021

सूर्यकुमार की कप्तानी में खेलेंगे सचिन के बेटे अर्जुन, इस टूर्नमेंट के लिए मुंबई टीम में चयन January 02, 2021 at 01:07AM

मुंबईबाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज और महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन को पहली बार शनिवार को मुंबई की सीनियर टीम में शामिल किया गया और सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के लिए 22 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। मुंबई टीम के मुख्य चयनकर्ता सलिल अंकोला ने इसकी पुष्टि की। अर्जुन के अलावा तेज गेंदबाज कृतिक एच को भी टीम में रखा गया है। एमसीए के एक अधिकारी ने कहा, ‘इससे पहले बीसीसीआई ने 20 सदस्यीय टीम चुनने को कहा था लेकिन बाद में कहा कि 22 सदस्य चुने जा सकते हैं।’ अर्जुन को पहली बार सीनियर टीम में चुना गया है। इससे पहले वह मुंबई के लिएं विभिन्न आयुवर्ग के टूर्नमेंट खेलते रहे हैं। वह भारतीय टीम को नेट पर गेंदबाजी करते रहे हैं और श्रीलंका का दौरा करने वाली भारत की अंडर 19 टीम में भी रहे। मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं और 10 जनवरी से शुरू हो रहे टूर्नमेंट में मुंबई को सारे मैच घरेलू मैदान पर ही खेलने हैं।

No comments:

Post a Comment