Tuesday, January 5, 2021

IPL की नई टीम का बेस प्राइज 1500 करोड़, यह 2008 के मुकाबले 750% अधिक January 05, 2021 at 02:53PM

IPL 2022 से दो नई टीमें खेलेंगी। BCCI इस बारे में आधिकारिक घोषणा कर चुका है। अप्रैल में दो टीम का टेंडर निकाला जाना है। जानकारी के अनुसार नई टीम का बेस प्राइज 1500 करोड़ रुपए से कम नहीं होगा। यह 2008 के मुकाबले 750 फीसदी अधिक है।

2008 में हर टीम का बेस प्राइज 200 करोड़ रुपए था। 2008 में रिलायंस ग्रुप ने मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा 447 करोड़ रुपए में खरीदी थी। यानी बेस प्राइज से 223 फीसदी अधिक राशि मिली थी। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले महीने हुई AGM में इस बारे में चर्चा हुई थी। IPL का हिस्सा बनना सभी के लिए फायदेमंद समझौता है। ऐसे में इसका बेस प्राइज कम से कम 1500 करोड़ रुपए रहेगा। उन्होंने कहा कि IPL काउंसिल बेस प्राइज और टेंडर की तारीख घोषित करेगी।

13 साल पहले 8 टीमों से 2900 करोड़ मिले थे

13 साल पहले 8 टीम से 2900 करोड़ मिले थे 2008 में 8 टीम से 2900 करोड़ मिले थे। इस बार सिर्फ एक ही टीम से 3000 हजार करोड़ मिलने की संभावना है। डेक्कन के हटने के बाद सन टीवी ने 2012 में हर साल 85.05 करोड़ के हिसाब से हैदराबाद की फ्रेंचाइजी खरीदी थी। 2010 में सहारा नेपुणे को 1733 करोड़, रेनडेवुस ने कोच्चि को 1533 करोड़ में खरीदा था।

मुंबई पर सबसे ज्यादा बोली लगी थी

फ्रेंचाइजी पैसे मिले मौजूदा ब्रांड वैल्यू
मुंबई इंडियंस 447 809
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 446 595
डेक्कन चार्जर्स 428 --
चेन्नई सुपरकिंग्स 364 732
दिल्ली कैपिटल्स 336 374
किंग्स इलेवन पंजाब 304 358
कोलकाता नाइटराइडर्स 300 629
राजस्थान रॉयल्स 268 271

नोट : राशि करोड़ रुपए में। सभी की बेस प्राइज 200 करोड़ थी। डेक्कन अब नहीं खेलती। 2013 से हैदराबाद को शामिल किया गया। ब्रांड वैल्यू 483 करोड़ रुपए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The base price of the new IPL team is 1500 crores, 750% more than in 2008

No comments:

Post a Comment