Sunday, November 29, 2020

भारतीय लड़के ने ऑस्ट्रेलिया की लड़की को प्रपोज किया, लड़की ने गले लगाकर रिंग पहनी November 29, 2020 at 01:20AM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान एक रोचक घटना कैमरे में कैद हो गई। टारगेट चेज करने उतरी टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। फैंस अपनी टीम से काफी निराश नजर आ रहे थे। लेकिन, मैदान के बाहर एक भारतीय युवा ने सभी का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में भारतीय युवक की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज करने पर लड़की ने हां कहा। लड़की ने युवक को गले लगाकर प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह रिंग पहनते हुए दिखाई देती है। वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों को बधाई दी।

स्टेडियम में प्रपोजल स्वीकार करने के बाद लड़की ने लड़के को गले लगा लिया।

मैक्सवेल ने भी बजाई तालियां

मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर इस अनोखे प्रपोजल को देखकर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ताली बजाकर खुशी जताते नजर आए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि क्या यह आज का सबसे मुश्किल खेल था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा कि मैच के दौरान एक अच्छा मोमेंट। तो एक ने लिखा कि यहां तो मैच भारत ने ही जीता।

##

भारतीय पारी के 20वें ओवर की घटना
मैदान में प्रपोज करने का यह वाकया भारतीय पारी के 20वें ओवर में कैमरे में कैद हुआ। उस वक्त टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन था। कप्तान विराट कोहली 35 और श्रेयस अय्यर 30 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे के दौरान भारतीय युवक ने रिंग देकर ऑस्ट्रेलिया की लड़की को प्रपोज किया।

No comments:

Post a Comment