Saturday, June 13, 2020

कोरोना बाद मैच, मैदान पर न्यूड होकर दौड़ा फैन June 13, 2020 at 06:12PM

न्यूजीलैंड कोरोना फ्री हो चुका है, ऐसे में करीब तीन महीन तक स्थगित रहने के बाद इस देश में पेशेवर रग्बी की वापसी का स्वागत यहां के फोर्सिथ बर्र स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ ने किया।

जहां पूरी दुनिया मास्क लगाकर घूम रही है। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही है। भीड़ से बच रही है। वहीं इसके उलट इस मैच में दर्शकों के हुजूम में किसी तरह का भय नहीं दिखा। 22 हजार की क्षमता वाले इस स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाने के लिए 20 हजार के करीब दर्शाक आए।

Streaker! Kind of... #HIGvCHI pic.twitter.com/2Tdvs9VcKe
— hamish mcneilly (@southernscoop) June 13, 2020

First all nude streak in the post covid-19 world!!!!! #HIGvCHI pic.twitter.com/AP41HtOkUo
— hamish mcneilly (@southernscoop) June 13, 2020

न्यूजीलैंड पहला देश बन गया है जहां दर्शकों को बिना कोई शर्त पूर्व की तरह एंट्री दी गई। कुछ और देशों में भी खेल की वापसी हुई है, लेकिन वहां दर्शकों की स्टेडियम में या तो एंट्री नहीं है और अगर है भी तो कई तरह की पाबंदियां हैं।

मैच स्थानीय टीम हाईलैंडर्स और हैमिल्टन के चीफ्स के बीच खेला गया। हाईलैंडर्स टीम ने मुकाबला 28-27 से जीता। सुपर रग्बी में न्यूजीलैंड की पांच टीमें शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment