Saturday, May 30, 2020

विश्वनाथन आनंद लौटेंगे आज, 3 महीने से जर्मनी में फंसे थे May 29, 2020 at 09:17PM

चेन्नैपूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद शनिवार को शाम तक भारत लौट आएंगे। कोविड-19 महामारी के चलते यात्रा संबंधित पांबदियों के कारण वह तीन महीने से ज्यादा समय से जर्मनी में फंसे थे। उनकी पत्नी अरुणा ने शनिवार की सुबह कहा, ‘हां, आनंद आज स्वदेश लौट रहे हैं।’ आनंद शुक्रवार की रात फ्रैंकफर्ट से एयर इडिंया की फ्लाइट (ए1-120) में बैठे हैं और वह दिल्ली से होते हुए बेंगलुरु पहुंचेंगे। उनके दोपहर एक बजकर 15 मिनट बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। पांच बार के विश्व चैंपियन को कर्नाटक सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार 14 दिन के क्वारंटीन में रहना होगा।

No comments:

Post a Comment