Monday, March 16, 2020

ग्लेन मैक्सवेल ने अब भारतीय परंपरा से की सगाई March 16, 2020 at 01:11AM

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी एक बार फिर अपनी लवलाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अभी पिछले महीने ही मैक्सवेल ने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाकर सगाई की थी। अब इस जोड़े ने भारतीय परंपरा के अनुसार एक बार फिर सगाई की है। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। आईपीएल में किंग्स XI पंजाब के लिए खेलने वाले मैक्सवेल और विनी एक दूसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। मैक्सवेल और विनी ने इस बार वैदिक रीति-रिवाज से अपनी सगाई संपन्न की है। इस तस्वीर में दोनों ने जयमाला पहनी हुई है। दूल्हन वाली ड्रेस में नजर आ रहीं विनी ने गहरे हरे रंग का लहंगे के साथ चूड़ियां और गोल्ड नेकलेस पहना हुआ है। दूसरी ओर मैक्सवेल ने भी हरे रंग की शेरवानी पहनी हुई है। विनी ने इस कार्यक्रम की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इस मौके पर दोनों एक-दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। विनी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, 'हमने अपनी भारतीय अंदाज में सगाई की और मैक्सवेल को अपनी शादी की एक छोटी सी झलक भी दी (जिस अंदाज में यह होगी)।' विनी ने आगे लिखा, 'दोनों परिवारों को और हमारे दोस्तों को, जिन्होंने कम समय में भी इस कार्यक्रम में शिरकत की उन्हें धन्यवाद। अपने आसपास बहुत अच्छे लोगों की मौजूदगी पाकर हम कृतज्ञ हैं।'

No comments:

Post a Comment