Saturday, February 22, 2020

डैरेन सैमी बनेंगे पाकिस्तान के 'निशान ए हैदर' February 22, 2020 at 12:52AM

कराची वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी को देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में भूमिका निभाने के लिए मानद नागरिकता से सम्मानित करेगी। पीसीबी ने शनिवार को यह घोषणा की। सैमी पांचवें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी की अगुवाई कर रहे हैं। उन्हें राष्ट्रपति आरिफ अल्वी 23 मार्च को मानद नागरिकता और पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'निशान ए हैदर' से सम्मानित करेंगे। सैमी पीएसएल में शुरू से खेल रहे हैं और उन्होंने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी में अहम भूमिका निभाई। वह 2017 में जब अधिक विदेशी खिलाड़ियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण लाहौर में पीएसएल फाइनल खेलने से इन्कार कर दिया था तब सैमी ने इस पर सहमति जताई थी। पेशावर ने तब उनकी अगुवाई में खिताब जीता था। वह पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय हैं। सैमी तीसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होंगे जिन्हें किसी देश की मानद नागरिकता दी जाएगी। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स को सेंट कीट्स सरकार ने विश्व कप 2007 के बाद अपने देश की मानद नागरिकता दी थी।

No comments:

Post a Comment