Saturday, February 8, 2020

न्यूजीलैंड के निकोल्स को नियम के खिलाफ रीव्यू मिला, कोहली ने अंपायर पर गुस्सा जताया February 07, 2020 at 09:44PM

खेल डेस्क. न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में शनिवार को खेले गए वनडे में भारतीय कप्तान विराट कोहली को अंपायर पर गुस्सा आ गया। मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने तय समय के बाद डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) मांगा था, जिसे ऑस्ट्रेलियाई फील्ड अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफॉर्ड ने मंजूर कर दिया। इसके बाद कोहली ने अंपायर पर अपना गुस्सा जताया। दरअसल, नियमानुसार डीआरएस के लिए अंपायर के पहले फैसले के बाद 15 सेकंड का समय मिलता है।

यह वाकया न्यूजीलैंड की पारी के 17वें ओवर का है। यह ओवर भारत के युजवेंद्र चहल किया था। इसकी 5वीं गेंद पर अंपायर ने न्यूजीलैंड के ओपनर निकोल्स को एलबीडब्ल्यू आउट दिया था। इसके बाद देरी से लिए गए डीआरएस में भी निकोल्स को आउट दिया गया। नाराज कोहली ने पास जाकर अंपायर से बात भी की थी, लेकिन ब्रूस अपने फैसले पर कायम रहे।

निकोल्स ने 41 रन की पारी खेली
ओपनर निकोल्स ने 59 गेंद पर 41 रन की पारी खेली थी। उन्होंने मार्टिन गुप्टिल के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 93 रन की साझेदारी की थी। भारत के खिलाफ ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की यह किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। गुप्टिल ने 79 गेंद पर 79 रन की पारी खेली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
न्यूजीलैंड के ओपनर हेनरी निकोल्स ने 41 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए।

No comments:

Post a Comment